फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण : कल एक्सपायर हो जाएगा को-वॉक्सिन की 300 डोज का स्टॉक

Wed, 29 Mar 2023 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने फिर से कोरोनारोधी वैक्सीन अभियान को तेज कर दिया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 41 केंद्रों पर 117 लाभार्थियों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। वहीं स्वास्थ्य विभाग के पास अब केवल वैक्सीन की 300 डोज ही बची है। जोकि 31 मार्च तक एक्सपायर हो जाएगी। विभाग ने अतिरिक्त वैक्सीन की 300 डोज विभाग ने यमुनानगर जिले में भेजी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 10 लाख 2588 लाभार्थियों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके बाद विभाग की ओर से 10 लाख 28401 लाभार्थियों को कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली व 8 लाख 25357 लाभार्थियों ने दूसरी डोज लगवाई है। 37568 लाभार्थियों की तरफ से तीसरी डोज ही लगवाई गई है। अभी विभाग के पास केवल को-वॉक्सिन का ही स्टॉक है, जो लाभार्थियों को लगाया जा रहा है। विभाग के पास वैक्सीन की करीब 700 डोज थी। ये डोज 31 मार्च को वैक्सीन एक्सपायर हो जाएगी। इसके चलते विभाग ने 300 वैक्सीन की डोज मुख्यालय के आदेशों पर यमुनानगर स्वास्थ्य विभाग के पास भेज दी है। अभी विभाग के पास 300 वैक्सीन की डोज ही शेष पड़ी है। बुधवार को विभाग ने 117 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई है।

वर्जन
विभाग के पास को-वॉक्सिन का ही स्टाॅक है। वैक्सीन की 300 डोज यमुनानगर में भेजी गई है। 31 मार्च तक शेष रही वैक्सीन एक्सपायर होगी। शेष रही डोज इससे पहले ही लाभार्थियों को लगा दी जाएगी। -योगेश खन्ना, इंचार्ज, वैक्सीनेशन प्रक्रिया, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें