स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने के लिए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग 26 केंद्रों पर वैक्सीन लगाएगा। हर केंद्र पर पांच-पांच कर्मचारी तैैनात होंगे और पहुंचने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचसी पर 50 और पीएचसी पर 30 कर्मचारियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया हैै। हालांकि टारगेट से अधिक वैक्सीन ही इन केंद्रों पर पहुंचाई जा रही है। विभाग की ओर से अब तक 2600 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वैक्सीनेशन करने में अभी सिरसा का स्थान टॉप चार जिलों में है।
7320 डोज और पहुंचेंगी सिरसा
कोरोना वैक्सीन के शुरूआती दौर में 7320 डोज सिरसा में पहुंची थी। जिसके पश्चात अब इतनी डोज और जल्द ही सिरसा नागरिक अस्पताल में पहुंचेंगी। जबकि वैक्सीन को रखने को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग के पास पूरे बंदोबस्त है। विभाग की ओर से जल्द ही टारगेट को भी पूरा कर लिया जाएगा।
वैक्सीन लगवाने के लिए आशा वर्कर्स को किया जागरूक
जिले में आशा वर्कर्स को वैक्सीनेशन लगवाने के लिए भी अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूक किया गया है। वैक्सीनेशन लगवाने से पहले आशा वर्कर्स घबरा रहीं थीं। जिसके पश्चात बीते दिन सभी वर्कर्स की बैठक कर उन्हें जागरूक भी किया गया है।
इन केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन
नागरिक अस्पताल सिरसा, पीएचसी माधोसिंघाना, पीएसची दड़बी, सीएचसी नाथुसरी चौपटा, पीएचसी दड़बा कलां, पीएचसी रंधावा, पीएचसी डिंग, सीएचसी रानियां, पीएचसी खारिया, पीएचसी केहरवाला, पीएचसी धोतड़, सीएचसी ऐलनाबाद, पीएचसी जगमाल, सीएचसी ओढ़ा, पीएचसी पनीवाला मोटा, पीएचसी देसूजोधा, सीएचसी कालांवाली, सीएचसी बड़ागुढ़ा, पीएचसी पनिहारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डबवाली, सीएचसी चौटाला, पीएचसी जोतावाली, पीएचसी गंगा, पीएचसी गोरीवाला, पीएचसी कालुआना में वैक्सीन लगाई जाएगी।
कोट
कोरोना वैक्सीनेशन डे मनाने के लिए 26 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। एक केंद्र पर पांच कर्मचारी तैनात रहेंगे। वैक्सीनेशन की डोज और अधिक डोज भी जल्द ही पहुंचने वाली है।
-डॉ. बालेश, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सिरसा।