फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन: दूसरे चरण में 3395 कर्मचारियों को किया जाएगा शामिल, 982 कर्मचारियों की नहीं पहुंची सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में पुलिस विभाग, नगर परिषद, पंचायती राज व जिला राजस्व कार्यालय के कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने सात फरवरी तक कर्मचारियों का डाटा उपलब्ध करवाने की मांग की है। इन विभागों के कुल 3400 कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीनेशन लगाई जाएगी। हालांकि कई विभागों की ओर से कर्मचारियों की सूची स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

प्रथम चरण में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। अभी भी 946 कर्मचारियों ने कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई है। शेष रहे स्वास्थ्य कर्मियों को विभाग 15 फरवरी तक ही कोरोना वैक्सीन लगाएगा। जिसके पश्चात स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। विभाग ने अब तक कुल 5024 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई है। जबकि 6533 कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाने का टारगेट तय किया गया था।
2413 कर्मचारियों की सूची पोर्टल पर अपलोड
दूसरे चरण में कोरोना वैक्सीनेशन लगाने को लेकर विभाग तैयारियों में जुटा है। कुल 3395 कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। हालांकि अभी तक स्वास्थ्य विभाग के पास 2413 कर्मचारियों की सूची ही पहुंची है। 982 कर्मचारियों की सूची पहुंचना शेष है। जिसके पश्चात स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों की सूची अनुसार ही मुख्यालय से कोरोना वैक्सीन की मांग करेगा।
विज्ञापन

इन विभागों के हैं इतने कर्मचारी
विभाग कुल कर्मचारी सूची पहुंची बकाया
नगर परिषद 459 123 336
पंचायती राज 481 0 481
पुलिस विभाग 2145 2145 0
राजस्व विभाग 310 145 165
15 फरवरी तक ही स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगी वैक्सीन
प्रथम चरण में कुल 6533 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया गया था। लेकिन इनमें से कई कर्मचारी काम छोड़ गए तो कई कर्मी दूसरी जगह पर तबादला करवा गए। हालांकि अभी भी 946 कर्मचारयिों ने कोरोना वैक्सीन नहीं लगाई है। 15 फरवरी तक शेष रहे कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए विभाग ने समय दिया है। इसके पश्चात कर्मचारियों कोरोना वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी।
बुधवार को 16 कर्मियों ने लगवाई वैक्सीन
बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल और ऐलनाबाद के एक-एक सेंटर पर कोरोना वैक्सीन लगाई गई। विभाग की ओर से दोनों सेंटरों पर 60 का टारगेट रखा गया था। लेकिन इन सेंटरों पर केवल 16 कर्मी ही वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे थे।
कोट
कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की तैयारी की जा रही है। इसके लिए विभागों से कर्मचारियों का डाटा मांगा गया है। कई विभागों के कर्मचारियों का कुछ डाटा विभाग में पहुंचा है। शेष रह रहा डाटा 7 फरवरी तक जमा करवाने का विभाग अधिकारियों को समय दिया है। इसके पश्चात कोरोना वैक्सीन की डिमांड की जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. कृष्ण कुमार, सीएमओ, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें