सिरसा। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के निर्देशानुसार पुलिस व पब्लिक के संबंधों और बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल शुरू की गई है। इस पहल के तहत जिला पुलिस थाना स्तर पर ग्राम पंचायतों तथा आमजन के साथ जनसंवाद स्थापित करेगी। उनसे सहयोग प्राप्त कर नशे जैसी सामाजिक बुराई तथा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पब्लिक समन्वय बैठकों का आयोजन करेंगी।
इसी कड़ी के तहत शनिवार को पुलिस जिला सिरसा के सभी थानों में थाना प्रभारियों द्वारा ग्राम पंचायतों के साथ जनसंवाद स्थापित कर उनसे सहयोग की अपील की ताकि समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त एवं अपराध मुक्त किया जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने इस अवसर पर ग्राम पंचायतों से अपील कि वे अपने छोटे-मोटे लड़ाई झगड़ों को पंचायती स्तर पर निपटाने का प्रयास करें ताकि गांव में भाईचारा मजबूत रहे। इसके अलावा गांवों में आपसी सहमति से ठीकरी पहरा भी लगवाना सुनिश्चित करें।