फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चिराग योजना के तहत शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों से मांगा सीटों का ब्योरा

विज्ञापन
राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कक्षा लगाते विद्यार्थी। फाइल फोटो - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। शिक्षा विभाग ने चिराग योजना के तहत दाखिला देने के लिए निजी स्कूलों से सीटों का ब्योरा मांगा है। निजी स्कूलों को 31 जनवरी तक विभाग के पोर्टल पर सीटों का ब्योरा दर्ज करना होगा। जिले में करीब 250 निजी स्कूल हैं, जिन्हें सीटों को ब्योरा देना है।
विज्ञापन

चिराग योजना के तहत जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अगर निजी स्कूल में पढ़ने के इच्छुक हैं तो वे दाखिला ले सकेंगे। सरकार ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। तीसरी से 12वीं तक के जरूरतमंद विद्यार्थियों के परिजनों की सालाना आय 1.80 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। मुख्यालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भी जारी कर दिया है। मान्यता प्राप्त निजी स्कूल चिराग योजना के तहत विद्यार्थियों का दाखिला करने बारे अपनी सहमति विभाग की वेबसाइट पर 31 जनवरी तक दर्ज करवा सकते हैं। निजी स्कूलों को कक्षा अनुसार सीटों का विवरण भी विभागीय साइट और संबंधित विद्यालय सीटों का ब्योरा नोटिस बोर्ड पर दर्शाना होगा।
15 से 31 मार्च तक विद्यार्थी कर सकते आवेदन
विद्यार्थी 15 से 31 मार्च तक चिराग योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। विभाग की ओर से चिराग योजना के तहत दाखिले के लिए शेड्यूल जारी किया है। जिन विद्यार्थियों के अभिभावकों की सलाना आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम है। उन्हीं विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में चिराग योजना के तहत दाखिला दिया जाएगा। इसके अलावा शैक्षणिक वर्ष में अपनी शिक्षा सरकारी विद्यालयों से उत्तीर्ण की हो। विद्यार्थी दाखिले के लिए केवल उसके वर्तमान खंड, जिसमें वह पढ़ रहे हैं, उसी खंड के मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में उपलब्ध सीटों पर दाखिले के लिए पात्र होंगे और वह खंड में एक से अधिक विद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र व पीपीपी जरूरी
जिस मान्यता प्राप्त निजी स्कूल को अभिभावक या छात्र द्वारा आवेदन पत्र दिया जाएगा। वह विद्यालय अभिभावक व छात्र को रसीद अवश्य देंगे। विद्यार्थी को पिछले सरकारी विद्यालय से स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र लिया जाना अनिवार्य होगा। दाखिले के लिए विद्यार्थी का परिवार पहचान पत्र जरूरी है। फीस प्रतिपूर्ति राशि के लिए वही मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय पात्र होंगे, जिन द्वारा फार्म छह में अपने विद्यालय की फीस राशि चालू सत्र के लिए पोर्टल पर दिखाई होगी।
जिले में करीब 250 निजी स्कूलों चिराग योजना के तहत सीटों का ब्योरा देने के लिए कहा गया है। सभी निजी स्कूल जो बच्चों को अपने स्कूल में दाखिला देना चाहते है, वे पोर्टल पर अपनी सीटों का ब्योरा भर सकते हैं। - अमित मनहर, नोडल अधिकारी चिराग योजना, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें