फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत विश्व गुरु बनने की ओर निरंतर अग्रसर : राज्यसभा सांसद

विज्ञापन
राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा को संबोधित करते शहरवासी। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत ने पूरे विश्व में अपनी एक खास पहचान कायम की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा आज दूसरे राज्यों के लिए एक मिसाल बन गया है। प्रदेश ने आज खेत से लेकर खेल, उद्योग से लेकर बिजली में नजीर पेश की है।
विज्ञापन

राज्यसभा के सदस्य कार्तिकेय शर्मा के सम्मान में रविवार को परशुराम धर्मशाला में अभिनंदन समारोह को आयोजित किया गया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हरियाणा एक हरियाणवी एक नारी को सार्थक किया है। पूरे प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाए हैं। आज नौकरियों में पारदर्शिता आई है। भ्रष्टाचार पर नेक नीयत के साथ मुख्यमंत्री ने चोट की है। अनेक योजनाओं में हरियाणा आज मिसाल बन गया है। ब्राह्मण समाज की प्रत्येक मांग को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए पूरा करने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने 19 मार्च को राजस्थान के जयपुर में प्रस्तावित ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में आने का न्योता भी दिया। राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि 11 दिसंबर को करनाल में परशुराम महाकुंभ एक ऐतिहासिक छाप छोड़ गया। इस महाकुंभ में शामिल होकर समाज ने अपनी एकजुटता का परिचय दिया। कार्तिकेय शर्मा ने आंकड़े और तथ्य पेश करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने हरियाणा एक हरियाणवी एक की मूल मंत्र के साथ पिछले 8 वर्षों में प्रदेश में पारदर्शी शासन देने का काम किया है। अब आने वाले समय में जल्द ही ग्रुप डी और ग्रुप सी की 50000 नौकरियों की भर्ती शुरू होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें