दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
- फोटो : Sirsa
ऐलनाबाद। गांव पोहड़का व भुर्टवाला के बीच एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार जसआना (राजस्थान) निवासी राम निवास अपनी पत्नी अलका, पुत्र हार्षिक और बेटी के साथ अपने ससुराल गांव पोहड़का आया हुआ था। सोमवार जब वह अपनी कार से अपने गांव जसआना (राजस्थान) जा रहे थे तो पोहड़का और भुर्टवाला गांव के बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट को दी। ट्रस्ट की एंबुलेंस द्वारा घायलों को ऐलनाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने कार चालक राम निवास को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों को सिरसा तक पहुंचाने के लिए भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट की एंबुलेंस ने निशुल्क सेवाएं प्रदान की। इस हादसे में मृतक राम निवास का बेटा हार्षिक और पत्नी अलका गंभीर रूप से घायल हैं।