फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशा बनना चाहती है आईएएस, काबलियत देख बना दिया सरपंच

विज्ञापन
गांव राजपुरा साहनी की नवनियुक्त सरपंच निशा सहारण को आशीर्वाद देते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
नरेश बैनीवाल
विज्ञापन

चोपटा। राजस्थान की सीमा से सटे हरियाणा के सिरसा जिले के छोटे से गांव राजपुरा साहनी में ग्रामीणों ने गांव की बेटी निशा सहारण को सरपंच पद की कमान सौंपी है। 21 वर्षीय निशा इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी से बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है और यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईएएस बनना चाहती है। इसी दौरान ग्रामीणों ने निशा की काबिलियत को देखकर गांव की सरपंच बना दिया। इतना ही नहीं निशा सहारण नाथूसरी चौपटा खंड में महिलाओं में सबसे छोटी उम्र की सरपंच बनी है। संवाद
निशा सहारण के सरपंच बनने की कहानी रोचक
गांव राजपुरा साहनी में इस बार सरपंच का पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया। इस दौरान दो महिलाओं ने नामांकन किया। निशा सहारण के रिश्ते में लगने वाली उसकी भाभी सुमन ने सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। दूसरी तरफ निशा सहारण ने भी गांव के विकास करवाने के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। लेकिन शुरू से ही ग्रामीणों ने निशा सहारण को सरपंच बनाने का मन बना लिया। तब ग्रामीणों के कहने पर निशा के रिश्ते में लगने वाली भाभी सुमन ने भी अपना समर्थन निशा सहारण को देकर चुनाव प्रक्रिया में निशा का सहयोग दिया और औपचारिकता मात्र चुनाव में निशा को ही जीत दिलवाकर भाभी ने ननद के प्रति अपना फर्ज निभाया।
विज्ञापन

कर रही थी यूपीएससी की तैयारी
सरपंच निशा सहारण ने बताया कि उसने 12वीं की परीक्षा श्री बालाजी स्कूल कागदाना से उत्तीर्ण की। उसके बाद इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी से बीए के फॉर्म भर कर, साथ ही यूपीएससी की तैयारी करने में जुट गई। ग्रामीणों ने निशा की काबिलियत को देखकर गांव में विकास कार्य करवाने के लिए सरपंच पद की कमान सौंप दी। निशा ने बताया कि गांव में उसका पहला कार्य प्राइमरी स्कूल को अपग्रेड करवाकर उच्च स्तर का बनाने का रहेगा। इसके साथ ही गांव से नशे को दूर करना उसकी प्राथमिकता है और लड़कियों की समस्याओं के निदान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी।
विज्ञापन

ये बने हैं पंच
गांव राजपुरा साहनी में मात्र 660 मतदाता हैं। 7 वार्डों में विभक्त गांव राजपुरा साहनी में राकेश कुमार, मनित, विकास, सुमन, मंजू, रामनिवास और गंगा देवी वार्ड पंचों के साथ गांव की बेटी निशा सहारण सरपंच बनकर विकास कार्यों में गति देने का काम करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें