संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में निवासी एक मामा ने अपनी ही नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी मामा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित के परिजनों ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी अपनी नानी के पास रहती थी। शनिवार को मामा ने अपनी भांजी के साथ घर में ही गलत हरकत कर दी। नाबालिग ने मामले की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी मामला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्हें इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। किसी कार्य के लिए वह बाहर गए हैं। मामले की जानकारी जुटाई जाएगी।