फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आठ महीने बाद डबवाली अस्पताल में शुरू होगी अल्ट्रासाउंड सेवा, एमडी रेडियोडायग्नोसिस विशेषज्ञ डॉ. शिवांगी नियुक्त

Tue, 20 Oct 2026 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। उपमंडल नागरिक अस्पताल डबवाली में आठ महीने से बंद अल्ट्रासाउंड सेवा दोबारा शुरू होने की उम्मीद जगी है। हरियाणा सरकार ने एमडी रेडियोडायग्नोसिस विशेषज्ञ डॉ. शिवांगी को अस्पताल में नियुक्त किया है। इससे गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों को स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा मिल सकेगी। हालांकि सेवा शुरू होने की तारीख अभी तय नहीं हुई है।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद होने से मरीजों को निजी अस्पतालों और दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। इससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च हो रहे थे। खासकर गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए बाहर जाना पड़ता था। अब विशेषज्ञ की नियुक्ति से मरीजों को राहत मिलने की संभावना है।
जन संवाद में उठा था मुद्दा
सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा बंद होने का मुद्दा भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. मोहिंदर बंसल ने जन संवाद कार्यक्रम में उठाया था। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की थी। साथ ही अस्पताल में रेडियोडायग्नोसिस विशेषज्ञ नियुक्त करने की मांग की थी।
विज्ञापन


सरकार की ओर से डॉ. शिवांगी की नियुक्ति के बाद सेवा बहाली की उम्मीद बढ़ गई है। डॉ. मोहिंदर बंसल ने इसे डबवाली के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। नियमित जांच कब शुरू होगी, इस बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है।
पहले भी डबवाली में दे चुकी हैं सेवाएं
नागरिक अस्पताल में फरवरी में एक रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति हुई थी। वह करीब एक महीने तक सेवाएं देने के बाद नौकरी छोड़कर चली गई थीं। इसके बाद से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद थी। डॉ. शिवांगी पहले भी डबवाली में सेवाएं दे चुकी हैं। एमडी की पढ़ाई पूरी करने के बाद उनकी दोबारा नियुक्ति हुई है। अब अस्पताल में विशेषज्ञ की तैनाती से मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए दूसरे शहरों या निजी अस्पतालों में जाने की परेशानी से छुटकारा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें