फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 4 नवंबर तक मांगें लागू नहीं हुईं तो 5-6 नवंबर को हड़ताल करेंगे रोडवेज कर्मचारी

Sat, 24 Oct 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
साझा मोर्चा की बैठक में सरकार के रवैये पर रोष, परिवहन मंत्री को दिया अल्टीमेटम
विज्ञापन

फोटो - 37

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी लंबित समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को साझा मोर्चा की बैठक की। कर्मचारियों ने सरकार के रवैये पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने परिवहन मंत्री को 4 नवंबर तक मांगें लागू करने की चेतावनी दी है।
चेतावनी दी गई कि यदि समाधान नहीं हुआ तो 5 और 6 नवंबर को हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। यह बैठक रोडवेज परिसर में हुई। इसमें 17 सितंबर को सौंपे गए मांगपत्र पर अब तक विचार न होने पर नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन

साझा मोर्चा के नेताओं ने कहा कि 8 सितंबर को परिवहन मंत्री के साथ हुई बैठक में सभी मांगें मान ली गई थीं लेकिन उन्हें धरातल पर लागू नहीं किया गया। इसके चलते कर्मचारियों में काफी नाराजगी है।
उन्होंने कहा कि मांगों को लागू करने के लिए 4 नवंबर तक का समय दिया गया है। यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आगामी आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।
बैठक में सतबीर सिंह कड़वासरा, रिछपाल सिंह सिद्धू, सेवानिवृत्त कर्मचारी मदनलाल खोथ और आत्माराम सहारण जैसे नेता मौजूद रहे। सिरसा रोडवेज डिपो के प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर ने मंच संचालन किया। महासचिव चमन लाल स्वामी ने कर्मचारियों की स्थिति पर प्रकाश डाला।
बस रूट और समय-सारिणी में बदलाव की मांग
कर्मचारियों ने सिरसा में बसों के संचालन मार्ग में बदलाव की मांग की। जाट धर्मशाला से जाने वाली बसों को सुरखाब चौक से लालबत्ती चौक होते हुए सीधा किया जाए। गांवों में तीन-चार बस स्टैंडों के बजाय एक निर्धारित स्टैंड तय करने को कहा गया। इसके लिए नोडल अधिकारी सरपंचों से बातचीत करें। ईटीएम मशीन में दर्ज स्टैंड को मान्यता मिले और प्रत्येक स्टैंड के लिए एक मिनट रनिंग समय जोड़ा जाए। गांवों के एक से अधिक स्टैंड भी मशीन में दर्शाए जाएं।
नए रूट और निजी बसों के संचालन की मांग
कर्मचारियों ने भट्टू-सूरतगढ़ की तर्ज पर आदमपुर-हनुमानगढ़ रोटेशन को मंजूरी देने की मांग की। गुरुग्राम की तर्ज पर चोपटा-चंडीगढ़ रूट को पिछली तारीख से स्वीकृत करने को कहा गया। सिरसा-दिल्ली-सिरसा मार्ग पर 10:16 समय वाली बस का 00:18 बजे होने पर भी रनिंग सूची नहीं दी जाती। यह मुद्दा भी उठाया गया। उन्होंने सभी निजी बसों का संचालन निर्धारित समय पर सिरसा बस स्टैंड से करवाने की मांग की। निजी बसें अक्सर एक साथ दो-दो समय लेकर चलती हैं।
विज्ञापन


भत्ते और कर्मचारी सुविधाओं का मुद्दा उठाया
बैठक में दिवाली से पहले बकाया अतिरिक्त समय और रात्रि भत्ता जारी करने की मांग हुई। कौशल कर्मचारियों को हर महीने के पहले सप्ताह में वेतन देने को कहा गया। वरिष्ठ, कनिष्ठ और बीमार कर्मचारियों की तैनाती मुख्यालय की हिदायतों के अनुसार हो। अति वरिष्ठ कर्मचारियों को सीटों पर प्राथमिकता दी जाए और चालकों को एक ही बस आवंटित हो। दिल्ली और सिरसा-चंडीगढ़ मार्ग पर रात में यात्रियों के लिए चाय-नाश्ते और शौचालय हेतु होटल निर्धारित हों। एसी बसों और राजस्थान में चलने वाली बसों का किराया पूर्णांक में करने तथा गांवों में रात्रि ठहराव वाली बसों के चालक-परिचालकों के विश्राम के लिए पंचायत घरों में व्यवस्था करवाने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें