फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 40 केंद्रों पर आज होगी यूजी व पीजी की परीक्षा, सिरसा व फतेहाबाद के 63 कॉलेजों के विद्यार्थी लेंगे भाग

Tue, 30 Apr 2024 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की ओर से यूजी और पीजी की वार्षिक परीक्षा एक मई से शुरू हो जाएगी। परीक्षा में सिरसा व फतेहाबाद के 63 कॉलेज के विद्यार्थी भाग लेंगे। परीक्षा के लिए विवि प्रशासन ने 40 केंद्र बनाए हैं। लोकसभा चुनाव को देखते हुए 24, 25 और 26 मई को कोई परीक्षा नहीं होगी।
विभिन्न विषयों की परीक्षा 5 जून तक चलेगी। इस दौरान करीबन 50 हजार विद्यार्थी दो शिफ्टों में परीक्षा देंगे। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह साढ़े 9 से लेकर साढ़े 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होगी।
विज्ञापन



इस प्रकार है परीक्षा केंद्र
कुल परीक्षा केंद्र - 40
सिरसा में परीक्षा केंद्र - 16
फतेहाबाद में परीक्षा केंद्र - 15

यूनिवर्सिटी में परीक्षा केंद्र - 9 सेंटर

बॉक्स
गर्मियों में पानी और बिजली होगी विशेष व्यवस्था
विवि प्रशासन ने गर्मी को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर पानी और बिजली की व्यवस्था करवाई है। यदि कोई इस मामले मेंं लापरवाही करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


कोट्स
परीक्षा नियंत्रक की ओर से परीक्षाओं को लेकर तैयारियां पूर्ण की गई हैं। सभी परीक्षा केंद्रों को निर्देश जारी किए चुके हैं। बुधवार से यूजी और पीजी की परीक्षाएं शुरू होंगी। चुनाव को देखते हुए 24, 25 और 26 मई को परीक्षा नहीं होगी। - शैलेंद्र हुड्डा, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें