फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सरदूलगढ़ जा रही बस का फटा टायर, यात्री के दोनों पैरों में हुआ फ्रैक्चर

Thu, 28 Aug 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव हांसपुर के पास रोडवेज बस का टायर फट गया। चालक गुरजीत सिंह ने सूझबूझ से बस को संभाला और पलटने से बचा लिया। बस रतिया से पंजाब के सरदूलगढ़ (मानसा) जा रही थी। इसमें लगभग 50 यात्री सवार थे।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो की बस सुबह करीब 11 गांव हांसपुर के पास पहुंची तो पिछला टायर अचानक फट गया। इसी दौरान बस में झटके लगने से बस में सवार 48 वर्षीय यात्री बलविंदर सिंह घायल हो गया। उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से चालक गुरजीत सिंह तुरंत घायल बलविंदर सिंह को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। चालक के अनुसार सड़क टूटी हुई थी और बारिश के कारण पत्थर बाहर निकल आए थे। इससे टायर फट गया। घटना के बाद परिचालक अनिल कुमार ने यात्रियों को दूसरी बसों में बैठाकर उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें