फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कॉलेज छात्र से बाइक सवार दो युवकों ने छीना मोबाइल फोन

Sun, 09 Jun 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली बाईपास रोड पर अपने कमरे पर जा रहे कॉलेज छात्र से बाइक सवार दो युवक मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। सिरसा शहर थाना पुलिस ने छात्र की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ छीनाझपटी का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अमित निवासी गांव गरवा जिला भिवानी ने बताया कि वह डबवाली बाईपास रोड पर स्थित लॉर्ड शिवा कॉलेज में डीएमएसटी का विद्यार्थी है। उसने सिरसा की विष्णु पुरी में किराये पर कमरा लिया हुआ है। अमित ने बताया कि 8 जून की शाम को वह कॉलेज से साइकिल पर सवार होकर अपने कमरे की ओर जा रहा था। रास्ते में उसके किसी दोस्त का फोन आ गया और वह उससे बात करने लगा। इसी दौरान बाइक पर पीछे से आए दो युवक उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। उसने शोर मचाया, लेकिन बाइक सवार दोनों आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। अमित ने बताया कि इसके बाद वह जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी पहुंचा और मामले की शिकायत दी। जांच अधिकारी एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि केस दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें