फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
Two youths died in a road accident - फोटो : SIRSA
विज्ञापन
सहसों। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों मृतक युवकों की लाश का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

उतरांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव निवासी श्यामलाल उर्फ मदन प्रजापति (35) मकान में शटरिंग का काम करता था। वह चार भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसे दो बेटी और एक बेटा है। शनिवार की रात वह बाइक से अपने साथी करछना थाना क्षेत्र के कौवा गांव निवासी नितिन सिंह पुत्र मान सिंह और सरायममरेज थाना क्षेत्र के बीबीपुर दसेर गांव निवासी रामजस पुत्र अमृतलाल के साथ शहर से घर वापस जा रहा था।
जैसे ही वह सरायइनायत थाना क्षेत्र के जगबंधनपुर गांव के सामने पहुंचा। किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें श्यामलाल व नितिन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और रामजस गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक में टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर सहसों पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उसके बाद घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी बनी में इलाज के लिए भर्ती कराया और दोनों मृतक युवकों के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर जैसे ही परिजनों को हुई तो पूरे घर में कोहराम मच गया और रोना पीटना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें