फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पॉश इलाको में 18.02 ग्राम हेरोइन सहित दो युवक काबू

विज्ञापन
सीआईए ऐलनाबाद द्वारा हेरोइन बेचते हुए पकड़े युवक।
विज्ञापन
सिरसा। सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एमसी कॉलोनी सिरसा क्षेत्र से दो युवकों को 18 ग्राम 02 मिलीग्राम हेरोइन व 32,500 रुपये की नकदी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी रात के समय गलियों में पैदल नशा बेच रहे थे। पुलिस ने एमसी कॉलोनी निवासी लक्की और डीसी कॉलोनी निवासी प्रथम के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी उप निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम गश्त व जांच दौरान एमसी कॉलोनी नजदीक स्वामी दयानंद हाई स्कूल के पास मौजूद थी। इस दौरान गली नंबर एक से दो नौजवान युवक पैदल आते हुए दिखाई दिए। उक्त युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर पास में बने घर में घुसने की कोशिश की।
पुलिस टीम ने शक के आधार पर दोनों युवकों को काबू किया। पुलिस ने रात के समय घूमने का युवकों से कारण पूछा तो युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने शक के आधार राजपत्रित अधिकारी को बुलाकर युवकों की तलाशी ली। इस दौरान लक्की से 8 ग्राम 15 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं, प्रथम के पास से 9 ग्राम 87 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, दोनों युवकों के पास से हेरोइन बेचकर जमा किए गए 32500 रुपये भी पुलिस ने बरामद किए। पुलिस पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि वह हेरोइन बेचने का काम करते हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें