फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की 1490 गोलियों सहित दो युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला सीआईए डबवाली टीम ने चेकिंग के दौरान विभिन्न जगहों से दो युवकों को नशे के 1490 प्रतिबंधित गोलियों के साथ काबू किया है। पहले मामले में सीआईए टीम ने मंडी डबवाली क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार एक युवक बलजीत सिंह निवासी जस्सी बग्गी वाली, पंजाब के कब्जे से नशे की 1000 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की है। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर वजीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। दूसरे मामले में जिला की सीआईए डबवाली पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मंडी डबवाली क्षेत्र से एक युवक को नशे कर 490 प्रतिबंधित गोलियों के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान महाबीर सिंह उर्फ मना निवासी सक्ताखेड़ा के रुप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें