फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

140 ग्राम हेरोइन सहित कार सवार दो युवक काबू

विज्ञापन
two youth arrested with 140 gram heroin - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सीआईए सिरसा की पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नेशनल हाइवे-9 डिंग मोड क्षेत्र से कार सवार दो युवकों को 140 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान विजय कुमार निवासी वार्ड नंबर 3 तलवाड़ा रोड ऐलनाबाद और वेद प्रकाश वासी गली नंबर 10 ऐलनाबाद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया की पकड़े गए युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना डिंग में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की सीआईए सिरसा पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम कोविड-19 की ड्यूटियों के दौरान डिंग मोड़ नाके पर मौजूद थी। इस दौरान फतेहाबाद की तरफ से आ रही वरना गाड़ी को शक के आधार पर रोक तलाशी लेने पर गाड़ी के डैशबोर्ड में से 140 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि यह हेरोइन आरोपियों द्वारा ऐलनाबाद और रानियां क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी। पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें