सिरसा। सीआईए सिरसा पुलिस ने गांव फरमाई कलां से त्रिलोक और सुनील कुमार को 20.60 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। सोमवार रात गश्त के दौरान मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक पुलिस देख भागने लगे, लेकिन पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया। जांच अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने सप्लायर का नाम और पता भी दिया है, जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद