फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 ग्राम हेरोइन सहित कार सवार दो युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला की सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने गश्त के दौरान दादू क्षेत्र से कार सवार दो युवकों को 6 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। सीआईए कालांवाली प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान जगमेल सिंह उर्फ जग्गा निवासी तिलोकेवाला व जसबीर सिंह उर्फ बग्गा निवासी दादू के रुप में हुई है। सीआईए कालांवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सीआईए कालांवाली पुलिस के सहायक उप निरीक्षक सोमित कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को दादू क्षेत्र में सामने से आ रहे कार सवार दो युवकों ने देखकर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त कार सवार दोनों युवकों को रोक कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें