फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खाली भरी के खेल को रोकने में दो टीमें निरीक्षण में लगी, एडीशनल मंडियों के गेट रहे बंद

विज्ञापन
सिरसा की अनाज मंडी में धान की सफाई में जुटे मजदूर। 
विज्ञापन
सिरसा। धान की आवक बढ़ने के साथ ही अनाज मंडी में आढ़ती व व्यापारियों ने खाली भरी करवाने का खेल शुरू कर दिया है। इसकी हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को डीएफएससी मुकेश कुमार स्वयं अपनी टीम के साथ मैदान में उतरे। उपायुक्त को रिपोर्ट देने के बाद दो विशेष टीमों को निरीक्षण के लिए लगाया गया है। इस कार्रवाई के बाद शनिवार को निजी व्यापारियों व आढ़तियों में कार्रवाई का डर सताने लगा है। धान की आवक बढ़ने के बाद डीसी ने डीएफएससी को मौके का निरीक्षण कर सच्चाई तलाशने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

उपायुक्त की ओर से बनाई दोनों टीमें दिनभर ऐसे स्थानों पर निरीक्षण करती रही है। इसी के चलते शनिवार को लॉर्ड शिवा कॉलेज के पास एडिशनल स्पेस वाले स्थानों पर हलचल बंद रही। वहीं, उन स्थानों पर लगे गेटों को खरीद मालिकों की ओर से बंद रखा गया। दिन भर मार्केट कमेटी के अधिकारी मंडी में व्यवस्था बनाने में लगे रहे। अब देखना यह होगा की इन टीमों का डर और निरीक्षण कब तक बना रहता है।
जिले की मंडियों में धान की फसल की आवक जोरों पर है। ऐसे में जिले की 28 मंडियों में अब तक 25,90,478 क्विंटल धान की आवक तो 22,80,826 क्विंटल धान की हुई खरीद है। किसानों की ओर से धान की फसल की कटाई के बाद जिले की मंडियों में फसलों को लाने का सिलसिला जारी है। ऐसे में शनिवार को उठान में धीमी प्रक्रिया के साथ मंडी अटने लगी तो रविवार को मंडी धान बोली बंद होने के साथ आवक भी बंद रहेगी। तो रविवार को निजी व सरकारी एजेंसियों की ओर से उठान पर फोकस रहेगा। शनिवार को जिले की मंडियों में 4025 के करीब किसानों के टोकन कटे हैं।
विज्ञापन

जिले भर से पांच लाख क्विंटल के करीब धान की आवक हुई है, जो अब तक कुल टोकन 41406 काटे गए हैं और 2590478 क्विंटल के करीब धान की आवक हुई है। बाजरे को लेकर अब तक वेयर हाऊस की ओर से शून्य क्विंटल के बाजरा की खरीद की है। 2744 किसानों के अब तक टोकन कटे हैं और 72,753 क्विंटल के करीब बाजरा की उपज की आवक हुई है। वहीं, जिले के मौसम में नमी के चलते किसान तेजी से अपनी फसलों को काटने में लगे हुए हैं ताकि बारिश आदि के आने से फसलों को नुकसान न होने पाए।


सिरसा मंडी में अनियमिताओं पर निरीक्षण करने के लिए उपायुक्त की ओर से दो टीमों का गठन कर जांच की जा रही है। टीमों की ओर से शनिवार को की गई जांच की रिपोर्ट आनी बाकी है तो ऐसे में रिपोर्ट आने के बाद ही कमियों का पता चल पाएगा। - मुकेश कुमार, डीएफएसई सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें