पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नारकोटिक्स सेल ने रानियां के नानूआना रोड़ से दो व्यक्तियों को अफीम सहित गिरफ्तार किया है। रानियां थाना प्रभारी साधु राम ने बताया कि नारकोटिक्स सेल की एक टीम रानियां के नानूआना रोड़ पर मौजूद थी इसी दौरान नानूआना की तरफ से एक नैनो गाड़ी आती हुई दिखाई दी जिसने पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने का प्रयास किया। गाड़ी को रोककर तलाशी के दौरान युवकों से 100 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान राजकुमार निवासी वार्ड नंबर 17 संगरिया राजस्थान व सोनू निवासी चौटाला के रूप में हुई है। पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान तस्करी से जुड़े नेटवर्क के लोगों के नाम पते मालूम किया जाएगा। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।