जिला पुलिस ने विभिन्न जगहों से दो युवकों को 24 बोतल देशी शराब व 10 बोतल अवैध शराब के साथ काबू किया है। पहले मामले में जिला की बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव लकड़ावाली क्षेत्र से एक युवक को 24 बोतल देसी शराब के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान जगसीर सिंह उर्फ बच्ची निवासी लकड़ावाली के रूप में हुई है। बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ थाना बड़ागुढ़ा में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। दूसरे मामले में रानियां थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव संतनगर क्षेत्र से एक युवक को 10 बोतल अवैध शराब के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान हरविंद्र सिंह उर्फ अजय निवासी संतनगर के रूप में हुई है। रानियां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुधीर ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ थाना रानियां में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।