फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दुकानों के बाहर रखा सामान नप की टीम ने किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिन मंगलवार को बाजार में हंगामे के बाद बुधवार की शाम नगर परिषद की टीम बाजार से अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। अबकी बार टीम ने साथ शहर पुलिस की टीम भी थी। हालांकि बुधवार को दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध नहीं किया।
विज्ञापन

टीम ने शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान गीता भवन वाली गली से चलाया गया। इस दौरान नगर परिषद के टीम ने पूरे बाजार से करीब छह दुकानों के आगे रखा सामान जब्त कर लिया। वहीं एक मोबाइल की दुकान में बिना मास्क सामान खरीद रहे करीब पांच लोगों का चालान काट दिया। टीम ने बाजार में पॉलिथीन की जांच भी की। वहीं इस दौरान एक दुकान से नगर परिषद की टीम ने करीब दो किलो पॉलिथीन बरामद किए और दुकानदार का उसी समय चालान काट दिया। नगर परिषद की टीम को देखते ही दुकानदारों ने अपना सामान पहले से ही अंदर करना शुरू कर दिया। नगर परिषद की टीम को देखकर हर कोई बाजार में मास्क लगाते दिखा और दुुकानदार भी ग्राहकों के बीच सामाजिक दूरी बनाते नजर आए।
रानियां में टीम का हुआ विरोध, दो दिन का समय दिया
फोटो -- 27
नगरपालिका प्रशासन को शहर में अवैध रूप से लगे शेड व अतिक्रमण को 15 दिनों में हटाने के निर्देश दिए थे। बुधवार को शहर के मुख्य बाजार के सभी दुकानदारों ने सहमति से दुकानों के आगे अवैध रूप से लगे शेड को हटा दिया। लेकिन सिरसा मार्ग व जीवन नगर मार्ग पर लगे शेड दुकानदारों ने नहीं हटाए। जिसके बाद नगरपालिका अधिकारियों ने दुकानों के आगे लगे अवैध शेड को हटाने के लिए पहुंचे, जिसका दुकानदारों ने विरोध किया। विरोध के बाद पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। दुकानदारों ने अपनी समस्या रखते हुए कहा कि धूप व बारिश का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका के अधिकारियों ने दुकानदारों को 2 दिन का समय दिया। जिसके बाद अवैध रूप से लगे शैड को उतरवाने का कार्य आरंभ किया जाएगा। नगरपालिका के सचिव संदीप सोलंकी ने बताया कि जो दुकानदार सरकारी ड्यूटी में बाधा डालेगा या विरोध करेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें