फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दुबई में प्रिंसिपल की नौकरी दिलाने के नाम ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। साइबर क्राइम थाना सिरसा पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में दो आरोपियों बिहार के किशनगंज निवासी सरफराज आलम व उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ हाल पानीपत के शिव नगर निवासी प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन




दोनों आरोपियों ने पूछताछ में साइबर ठगी का अपराध स्वीकार किया। जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि 24 सितंबर 2025 को फ्रेंड्स कॉलोनी, सिरसा निवासी विरेंद्र कौर ने शिकायत दर्ज की कि उनके भाई परमजीत सिंह से दुबई में स्कूल प्रिंसिपल की फर्जी नौकरी के नाम पर 94 हजार 534 रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई।

ठगों ने खुद को ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल (जीआईआईएस) अबू धाबी का प्रतिनिधि बताकर विभिन्न शुल्कों के नाम पर पैसे वसूले। पीड़ित को बाद में पता चला कि ऑफर फर्जी था और संबंधित व्यक्ति संस्था में कार्यरत नहीं था। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


जांच में ठगी में प्रयुक्त केनरा बैंक खाता सरफराज आलम के नाम पर पाया गया। बुधवार को आरोपी सरफराज को पानीपत से गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने दो हजार रुपये के लालच में खाता किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसके साथी प्रमोद कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें