फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले डेंगू के दो नए मरीज, 30 तक पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में शनिवार को डेंगू दो मरीज मिले हैं। इसके चलते पीड़ितों का आंकड़ा 30 तक पहुंच गया है। डेंगू पीड़ितों का स्वास्थ्य सामान्य बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में बीते एक सप्ताह से हर रोज मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में मच्छर भी अब पनप रहे हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ रही है। शनिवार को शहर में ही दो डेंगू पीड़ित मिल हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनके परिजनों के सैंपल भी लिए हैं और घर में फॉगिंग करवाई है। इसके साथी ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से लारवे के लिए घरों में जांच की जा रही है। लारवा मिलने पर अब तक करीब 800 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। डेंगू के मरीजों की स्थिति सामान्य हो रही है। इसके चलते अस्पताल के ब्लड बैंक में भी खून व प्लेटलेट्स की अधिक आवश्यकता नहीं पड़ रही है। हालांकि ब्लड बैंक में स्प्रेटर मशीन से प्लेटलेट्स तैयार किए जा रहे हैं।
वर्जन
शहर में डेंगू के दो मरीज मिले हैं। इनके परिवार के सदस्यों के भी सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक डेंगू के 30 मरीज मिल हैं। कई आशंकितों का अस्पताल में इलाज भी किया जा रहा है। - डॉ. संजय कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें