फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: ट्रक की चपेट में आए इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार दो नाबालिग, एक की मौत

Thu, 09 Feb 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर के हुड्डा चौक पर वीरवार शाम साढ़े पांच बजे एक ट्रक चालक ने इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार दो चचेरे भाइयों को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों भाई ट्रक नीचे आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार संगर सरिस्ता निवासी 16 वर्षीय सूरज कुमार और उसका चचेरा भाई 17 वर्षीय कर्मवीर वीरवार शाम को किसी काम के लिए शहर के हुड्डा चौक से बाजार की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक भी हुड्डा चौक से बाजार की तरफ जा रहा था। चौक पर ट्रक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया और काफी दूरी तक घसीटते हुए ले गया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने ट्रक रोक दिया और मौके से फरार हो गए। लोगों ने ट्रक के नीचे से दोनों को बाहर निकाला और एंबुलेंस व पुलिस को मामले की जानकारी दी। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान सूरज ने दम तोड़ दिया, जबकि उसके चचेरे भाई कर्मवीर की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक व स्कूटी को कब्जे में ले लिया है।

वर्जन
शहर के हुडा चौक पर सड़क हादसा हुआ है। इसमें एक की मौत हो गई है। ट्रक चालक मौके से फरार चल रहा है। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - रणसिंह, खैरपुर चौकी प्रभारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें