फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दो नकाबपोशों ने युवक पर चलाईं गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ओढ़ां। गांव नुहियांवाली में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने पशुओं के लिए खल लेने जा रहे युवक पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से घायल युवक को सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस फायरिंग में युवक के कंधे व पेट के निकट दो गोलियां लगी हैं।
विज्ञापन

सूचना के बाद ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दरअसल, गांव का विकास नामक युवक शुक्रवार रात्रि करीब साढ़े 8 बजे बाइक पर सवार हो कर अपने घर से गांव की चौपाल में स्थित दुकान पर खल लेने जा रहा था। रास्ते में चौपाल के निकट बड़े दरवाजे के पास एक बाइक पर सवार नकाबपोश दो युवकों ने विकास पर गोलियां चला दीं।
आवाज सुनकर निकट के ही घर से एक व्यक्ति बाहर आया तो उक्त युवकों ने पिस्तौल उसकी तरफ तान दी। इस पर उसने डर के मारे घर में घुसकर गेट बंद कर लिया। बताया जा रहा है कि बाइक सवारों ने विकास पर 2-3 राउंड फायर किए। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए। इस घटना में गंभीर रूप से घायल विकास को सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल से गोली का एक खोल भी बरामद किया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि फायरिंग की घटना हुई है। विकास को गोलियां लगी हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें