फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: घर में घुसकर दो नकाबपोशों ने धारदार हथियार के बल पर महिला से लूटीं बालियां

Sun, 22 Dec 2024 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओढां। ओढां थाना क्षेत्र के गांव खाईशेरगढ़ में शनिवार रात एक ढाणी में घुसे दो नकाबपोश धारदार हथियारों के बल पर महिला से सोने की बालियां लूट ले गए। इस घटना से चिंतित ग्रामीणों ने गांव में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
पीड़िता के बेटे उग्रसैन ने पुलिस को बताया कि खाईशेरगढ़ में खारियां रोड पर खेत में उनकी ढाणी है, जिसकी चहारदीवारी नहीं बनी है। उनकी 55 वर्षीय माता दर्शना देवी शनिवार रात अपने पौत्र के साथ कमरे में सो रही थी जबकि वे अन्य कमरे में सो रहे थे। आधी रात करीब 12 बजे दो अज्ञात नकाबपोश उनकी माता के कमरे में घुसे और उन पर धारदार हथियार तान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आरोपियों ने उनकी माता को डराते हुए उनके कानों से सोने की बालियां निकलवा लीं और फरार हो गए। घटना के बाद उनकी माता ने उन्हें जगाकर जानकारी दी। तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। सूचना के बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी गांव में इसी तरह की घटना हुई थी। जहां लुटेरों ने एक घर में घुसकर धारदार हथियारों के बल पर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लूटपाट की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें