जिला पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए विभिन्न जगहों से 270 लीटर लाहन व 12 बोतल अवैध शराब व अवैध शराब की चलती दो भट्टी बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिला की रोड़ी थाना पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव रोड़ी क्षेत्र से एक युवक को 50 लीटर लाहन व 5 बोतल अवैध शराब व चलती भट्टी के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान जीवन सिंह वासी रोड़ी के रूप में हुई है। रोड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ थाना रोड़ी में आबकारी अधिनियम की धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई है।
वहीं बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव बुढ्ढा भाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को 150 लीटर लाहन, 5 बोतल अवैध शराब के साथ काबू किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अमर सिंह वासी बुढ्ढा भाना के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनदीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ थाना बडागुढ़ा में आबकारी अधिनियम की धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई है। जिला की सदर डबवाली थाना पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव मटदादू क्षेत्र से एक व्यक्ति को 50 लीटर लाहन के साथ काबू किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गोलू वासी गांव मटदादू के रूप में हुई है।