डिंग थाना पुलिस ने रविवार शाम कुक्कड़ थाना रोड स्थित एक मकान में छापामारी करके दो युवतियों सहित पांच लोगों को देह व्यापार करने के आरोप मेें गिरफ्तार किया है। आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुक्कड़ थाना रोड स्थित एक मकान में देह व्यापार चल रहा है। पुलिस ने मकान में रेड मारी तो दो युवतियां और तीन युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। थाना प्रभारी अवतार सिंह का कहना है कि युवतियां रानियां क्षेत्र की रहने वाली हैं और तीन युवक डिंग क्षेत्र वासी हैं। इसके खिलाफ वेश्यावृत्ति अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मजिस्ट्रेट ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।