फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दो दिन, दो हादसे... सिरसा रोड पर पलटी ट्राॅली, गड्ढों ने बढ़ाया खतरा

विज्ञापन
ऐलनाबाद। शहर की सिरसा रोड पर नरमा से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी हुई। संवाद
विज्ञापन
ऐलनाबाद। शहर को जाने वाले सिरसा रोड पर लगातार दूसरे दिन हादसा होने से लोगों में रोष व्याप्त है। वीरवार सुबह करीब 9 बजे नरमे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ट्रॉली पलटने से यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। वहीं बुधवार शाम को भी खाद से भरी ट्राॅली पलट गई थी।
विज्ञापन


घटना के बाद लोगों ने तहसीलदार रविंद्र कुमार मलिक से मिले, जिन्होंने समस्या का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि उनकी अभी बोर्ड की मीटिंग है, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित होंगे जहां प्राथमिकता के तौर पर इस समस्या को उठाया जाएगा और हल करवाया जाएगा।

समस्या का हल नहीं हुआ, तो करेंगे प्रदर्शन
पिछली बारिश के बाद भी सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए थे, जिन्हें संबंधित विभाग की ओर से पेचवर्क कर सही किया गया था। बारिश के कारण फिर गहरे गड्ढे सड़क पर बन गए हैं, जिससे रोजाना यहां दुर्घटना हो रही है। सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि शहर की कोई भी सड़क सही नहीं है। आज सीजन का समय है और किसान अपनी फसल लेकर ऐलनाबाद की मंडियों की तरफ आ रहा है। इन खस्ताहाल सड़कों के कारण हो रही दुर्घटनाओं से किसान को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। शहर की ममेरां रोड, बाईपास, नोहर रोड, हनुमानगढ़ रोड, मुख्य बाजार, तलवाड़ा रोड़ सभी सड़कें खस्ताहाल हैं। नगर पालिका प्रशासन व लोक निर्माण विभाग मौन बैठा है और कोई बड़ी दुर्घटना होने का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो हम किसान शांत नहीं रहेंगे और समस्या के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन का रुख करेंगे।
विज्ञापन



सड़क को किया वन-वे, कर्मचारियों लगाई ड्यूटी

घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रगट सिंह मिली तो उन्होंने तुरंत ट्रैफिक इंचार्ज सुभाष चंद्र व उनकी टीम को भेजकर वाहनों को गड्ढे बारे सूचित किया। अपने मोटरसाइकिल सड़क पर लगाकर वाहन चालकों को दूसरी तरफ से जाने के बारे में जागरूक किया। ऐसे में कुछ समय बाद यातायात सुचारू हो पाया।

-

गड्ढों को भरने का प्लान तैयार किया जा रहा है। जल्द ही काम शुरू करवाया दिया जाएगा। हादसे की सूचना हमें मिली है और लोगों की समस्या को देखते हुए जितना जल्द हो सका काम शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

- श्रवण बेनीवाल, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग।

ऐलनाबाद। शहर की सिरसा रोड पर नरमा से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी हुई। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें