फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कालांवाली क्षेत्र में दो शव मिले, नहीं हो पाई शिनाख्त

Sun, 27 Sep 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से दो अज्ञात शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

संबंधित पुलिस टीमें शवों की पहचान करवाने के साथ-साथ मामले की जांच में जुटी हुई हैं। पहला शव गांव गदराना से गुजरने वाली कालूआना माइनर से बरामद हुआ है। ग्रामीणों ने माइनर में शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद कालांवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष है। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। कालांवाली पुलिस आसपास के गांवों में भी पहचान के लिए जानकारी जुटा रही है।
दूसरा शव कालांवाली रेलवे स्टेशन के पास से बरामद हुआ है। इस व्यक्ति की उम्र करीब 50-55 वर्ष है। रेलवे स्टेशन के पास शव मिलने की सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। शव की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों शवों को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है जहां शवों की पहचान के लिए प्रक्रिया की जा रही है। रेलवे चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह व कालांवाली कार्यकारी थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया शवों के पहचान करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें