डबवाली। कालांवाली थाना व शहर थाना पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में शुक्रवार को को वांछित दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। दोनों को जांच में शामिल कर अदालत में पेश किया गया और वहां से जेल भेज दिया गया। शहर थाना प्रबंधक निरीक्षक देवीलाल ने बताया कि 16 जून 2022 को सीआईए स्टाफ ने प्याज मंडी डबवाली के नजदीक से कबीर बस्ती मंडी डबवाली निवासी सरनजीत सिंह को 40 किलो डोडा पोस्त व कार सहित काबू कर थाना शहर में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
आरोपी से की गई प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर उन्होंने महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर उक्त डोडा पोस्त बेचने वाले तस्कर आरोपी डूमवाली पंजाब निवासी कुलवंत सिंह को 4 जुलाई 2022 को काबू कर बंद जेल करवाया गया। इस मामले में वांछित मुख्य तस्कर आरोपी हरिपुरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान निवासी रामचंद्र उर्फ रामू को अदालत से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त पर गिरफ्तार कर अभियोग में शामिल किया।
-
6.70 ग्राम हेरोइन सप्लाई का आरोपी पकड़ा
कालांवाली थाना प्रबंधक पीएसआई सुनील कुमार ने बताया कि 17 नवंबर 2025 को सब इंस्पेक्टर रामस्वरूप ने अपनी टीम के साथ नाका देसूमलकाना से 6.70 ग्राम हेरोइन व बाइक सहित देसू मलकाना निवासी सतपाल उर्फ सत्ती व महिला को काबू कर उनके खिलाफ थाना में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने आठ दिसंबर 2025 को इस मामले के मुख्य तस्कर जलालआना जिला सिरसा निवासी सेट्टी को ओढां कैंचियां मंडी कालांवाली से काबू किया था। आरोपी सेट्टी ने ही यह हेरोइन उक्त दोनों आरोपियों को बेची थी। अब इस मामले में वांछित तस्कर आरोपी बडागुढ़ा निवासी राज सिंह उर्फ राजू को सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जांच में शामिल किया गया है।