फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पांच लाख की फिरौती मांगने के दो आरोपी होटल से दबोचे, अगवा युवक को छुड़वाकर परिजनों को सौंपा

Sat, 04 Jan 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। युवक का अपहरण कर पांच लाख की फिरौती मांगने के मामले में शहर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को निजी होटल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से अगवा युवक सुशील (25) को छुड़वाकर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में सिरसा पुलिस की एक टीम तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुरुग्राम गई है।

शहर थाना प्रभारी सत्यवान ने बताया कि एक जनवरी को उनके पास हिसार के गांव दाहिमा निवासी परमजीत सिंह ने शिकायत दी कि गुरुग्राम में एक ट्रांसपोर्ट पर कार्यरत उसके भाई सुशील का अपहरण कर सिरसा के भादरा पार्क के पास होटल में रखा गया है। आरोपियों के पास हथियार भी हंै। आरोपी उसे पांच लाख की फिरौती न देने पर सुशील को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर एएसआई अनिल कुमार के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया। साइबर सेल और स्थानीय सूत्रों की मदद से पुलिस ने शहर के एक निजी होटल पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने होटल के कमरे से दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके चंगुल से अगवा सुशील कुमार को छुड़वा लिया। आरोपियों की पहचान फतेहाबाद के सुरेश वाल्मीकि तथा दिल्ली के रोहिणी निवासी रोहित मदान के तौर पर हुई है।

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि वारदात में तीन अन्य युवक भी शामिल हैं। अब पुलिस टीम इन आरोपियों की धरपकड़ तथा क्राइम हिस्ट्री पता करने में जुटी है।
विज्ञापन



यह है मामला
पुलिस को दी शिकायत में परमजीत ने बताया कि उसका छोटा भाई सुशील पिछले पांच साल से गुुरुग्राम में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी करता है। 31 दिसंबर को उसके मोबाइल फोन पर सुशील के नंबर से व्हाट्सएप काल आई। उसने फोन उठाया तो उसके भाई ने पांच लाख रुपये का इंतजाम कर सिरसा आने का कहा। सुशील ने उसे बताया कि आरोपियों ने उसको होटल में बंधक बना रखा है और उनके पास हथियार है। आरोपी उसे बार-बार गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने रकम का इंतजाम करने के लिए आरोपियों से एक दिन का समय मांगा। एक जनवरी को आरोपियों ने उसे सिरसा के भादरा पार्क में पांच लाख रुपये लेकर आने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें