सिरसा। कालांवाली पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो व्यक्तियों को चोरीशुदा सामान सहित गिरफ्तार किया है। दोनों को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
कालांवाली थाना प्रभारी रामफल ने बताया कि गांव खोखर निवासी दलबीर सिंह ने 10 जनवरी को शिकायत दी थी कि उसके घर से वाशिंग मशीन, मोटर, फ्रीज व अन्य सामान चोरी हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी सहायक सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह कम्बोज ने जांच करते हुए गांव खोखर के निवासी सगनदीप पुत्र मलकीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से चोरीशुदा सामान भी बरामद किया है।
वहीं दूसरे मामले में गांव देसूमलकाना निवासी मलकीत ने 16 जनवरी को पुलिस को बाइक चोरी होने की शिकायत दी थी। इस मामले में जांच अधिकारी सहायक सब इंस्पेक्टर सुरजीत ने बुधवार को पंजाब के जिला मुक्तसर साहिब के गांव कोनी निवासी हरजीत सिंह पुत्र सुखचैन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।