फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अधिक नशे से हुई मौत के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सिरसा। पकड़े गए आरोंपी पुलिस टीम के साथ । पुलिस
विज्ञापन
सिरसा। चौकी सिंहपुरा पुलिस ने मादक पदार्थ के अधिक सेवन से हुई मौत के मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों सिंहपुरा निवासी अमरदीप सिंह उर्फ बिना व कुलवंत सिंह उर्फ गग्गी को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी चंदन ने बताया कि आठ अक्तूबर को गांव सिंहुपरा निवासी जगपाल सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि आठ अक्तूबर को शाम सात बजे उसका भाई अमृतपाल सिंह किसी काम से घर से निकला था। वह काफी समय होने के बाद भी घर नहीं आया। रात 9 बजे उसे सूचना मिली कि उसका भाई धर्मपुरा रोड पर बेहोश पड़ा है। उसने अपने भाई को ले जाकर सिविल अस्पताल में दाखिल किया। चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया।

उसके भाई को आरोपियों की ओर से अधिक मात्रा में नशा दिए जाने से उसकी मौत हो जाने पर आरोपियों के खिलाफ थाना कालांवाली में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान उन्होंने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें