ओढां। साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों की पहचान कोलकाता निवासी ललतू चक्रवर्ती व प्रथा चक्रवर्ती के रूप में हुई है।
एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि गांव पन्नीवाला मोटा निवासी जयमल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि दो सितंबर को उसे व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा कि वह अजायब सिंह का लड़का गुरमेल बोल रहा है। युवक ने कहा कि वह 25 सितंबर को कनाडा से गांव आकर अपने पिता को सरप्राइज देना चाहता है।
उसके पास रुपये कम पड़ रह हैं। आप दिल्ली के ट्रेवल एजेंट के खाते में पैसा डलवा दो। मैं आकर आपको वापस कर दूंगा। उसके कहे अनुसार जयमल ने 3 लाख 40 हजार रुपये ट्रेवल एजेंट के खाते में डलवा दिए।
इस पर गुरमेल सिंह ने अपने बेटे को कनाडा फोन लगाया तो उसने कहा कि वह घर पर सो रहा है। उसने कोई पैसे नहीं मंगवाए। जयमल ने बताया कि इस बाद उसको पता लगा कि किसी ने धोखाधड़ी की है। संवाद