सिरसा जिला पुलिस ने नशा तस्करी में दो आरोपियों को दबोचा है।
2.2 किलो डोडा पोस्त के साथ युवक गिरफ्तार
डिंग मंडी। डिंग थाना पुलिस ने एनएच 9 पर गश्त के दौरान एक युवक को 2 किलो 205 ग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने पूछताछ की तो युवक ने अपना पहचान प्रीतपाल उर्फ बिटू निवासी मोरीवाला के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ डिंग थाने में मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
स्कूटी सवार दो युवक से 8.30 ग्राम हेरोइन बरामद
सिरसा। डबवाली के एंटी नारकोटिक्स सेल ने एकता नगर कॉलोनी में बिश्नोई धर्मशाला के पीछे स्कूटी सवार दो युवकों से 8.30 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस का एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डबवाली शहर थाना पुलिस ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम बिश्नोई धर्मशाला एकता नगर मंडी डबवाली में गश्त कर रही थी। इस दौरान एक गली में स्कूटी के साथ दो युवक दिखाई दिए। दोनों युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गए। पुलिस ने युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान प्रवीण कुमार उर्फ पीना निवासी मंडी डबवाली हाल नरसिंह कॉलोनी पंजाब व पंकज उर्फ पिंकू निवासी एकता नगर डबवाली के रूप में बताई। टीम ने जब स्कूटी की डिक्की की जांच की तो उसमें 8.30 ग्राम हेरोइन बरामद की हुई।