फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलो 300 ग्राम अफीम के साथ दो काबू

विज्ञापन
दो किलो 300 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
रानियां (सिरसा)। नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए हिसार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लाखों रुपये का नशीला पदार्थ सप्लाई करने आए दो युवकों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। नशीले पदार्थ की सप्लाई करने की सूचना एसटीएफ टीम हिसार को लगी, जिस पर टीम का गठन करके रानियां क्षेत्र में जाल बिछाया। टीम का नेतृत्व पवन कुमार निरीक्षक ने करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ गिरफ्तार किया है। स्पेशल टीम में शामिल उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में रानियां से सिरसा मार्ग पर गाबा रिसोर्ट के सामने नाकाबंदी करके आरोपी सुरेश व्यास निवासी सूठी तहसील सीतामऊ जिला मंदसौर मध्यप्रदेश व रामनिवास पटीदार वासी सुठी जिला मंदसौर मध्यप्रदेश के कब्जे से 2 किलो 300 ग्राम अफीम व गाड़ी टाटा इंडिगो सहित काबू करके मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना रानियां में अभियोग दर्ज करवाकर मुख्य सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें