फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 क्विंटल 18 किलो डोडा पोस्त बरामदगी मामलें में दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सीआईए डबवाली की टीम ने 5 क्विंटल 18 किलो डोडा पोस्त बरामदगी मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुखजिंद्र सिंह उर्फ सुखा बिकानेरी निवासी बोंल्यावाली तथा राजमल उर्फ राजू गांव पंचदेवला जिला चितौड़गढ़ राजस्थान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीआईए डबवाली प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए आरोपी सुखजिंद्र उर्फ सुखा को जिले के गांव अबूबशहर क्षेत्र से जबकि दूसरे आरोपी राजमल उर्फ राजू को राजस्थान के चितौड़गढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। सीआईए डबवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। उन्होंने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान डोडा पोस्त तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी । गौरतलब है कि बीती 21 अप्रैल 2020 को पुलिस ने शहर डबवाली के कॉलोनी रोड क्षेत्र से दो गाड़ियों में से 5 क्विंटल 18 किलो डोडा पोस्त बरामद किया था । सीआईए डबवाली प्रभारी ने बताया कि इस घटना के दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें