फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कागदाना की बेटी ट्विंकल ने हरियाणा खेल महाकुंभ में जीता स्वर्ण पदक

Sun, 04 Aug 2024 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ट्विंकल पूनिया।
विज्ञापन
फोटो 25
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। हरियाणा पंचकूला के चौधरी देवीलाल स्टेडियम में 31 जुलाई से तीन अगस्त 2024 तक चले खेल महाकुंभ में बॉक्सिंग में कागदाना की बेटी ने ट्विंकल ने स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
यह जानकारी वॉलीबाल कोच डॉ. जसबीर सिंह जाखड़ ने दी। उन्होंने बताया कि महिला महाविद्यालय जमाल की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ट्विंकल पूनिया पुत्री सुनील पूनिया कागदाना ने बॉक्सिंग में 70 से 75 किलोभार वर्ग में स्वर्ण और नैना पुत्री राम सिंह ने 48 से 50 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में चल रहे खेल महाकुंभ में वॉलीबाल प्रतियोगिता में ममता पुत्री दिलीप सिंह ने राज्य स्तर पर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विशेष उपलब्धि पर कॉलेज प्रधान राजेश कुमार, निदेशक वेद प्रकाश गुप्ता, कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. दलजीत सिंह एवं अन्य कर्मचारियों ने इन खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें