फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट के गट्टों से भरा ट्रक लेकर चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर से सिरसा के लिए भेजे सीमेंट के कट्टों से भरा ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। इस दौरान चालक ने ट्रक में लगे जीपीएस सिस्टम को भी चालक ने उखाड़कर फेंक दिया। ताकि ट्रक की लोकेशन का पता न चल सके। किसी व्यक्ति ने जब ट्रक के मालिक को फोन कर ट्रक के कहीं खड़ा होने बारे सूचित किया तो उसे पता चला।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव उदरान भादरा राजस्थान निवासी राजदीप ने बताया कि उसके पास एक ट्रक है, जिसे वह लोडिंग के लिए इस्तेमाल करता है। उसने बताया कि ट्रक पर गांव भगवान निवासी धीरज कुमार चालक है। राजदीप ने बताया कि 24 जून को धीरज ट्रक में झज्जर से 680 कट्टे सीमेंट के लोड कर सिरसा के लिए निकला था। ट्रक में उसने जीपीएस सिस्टम लगाया हुआ था, ताकि उसकी लोकेशन का पता किया जा सके। धीरज ट्रक लेकर एक बार सिरसा आ गया, लेकिन उसके बाद जीपीएस सिस्टम सिरसा में उखाड़कर फेंक दिया। जब दो दिन तक ट्रक नहीं पहुंचा तो सिरसा के अल्ट्राटैक सीमेंट के डिपो संचालक ने उसे फोन कर ट्रक बारे पूछा, इस पर उसने धीरज से फोन कर पूछा तो उसने अपने आप को सिरसा में ही बताया। जब उसने जीपीएस पर ट्रक की लोकेशन चेक की तो वह सिरसा ही दिखा रहा था। दो दिन पहले एक व्यक्ति का उसके पास फोन आया और कहने लगा कि एक ट्रक उसके होटल के बाहर बड़ोपल में खड़ा है, जिस पर आपका नंबर लिखा था। जब उसने फिर से धीरज को फोन किया तो वह कहने लगा ट्रक तो सिरसा डिपो में ही खड़ा है। उसने फिर से जीपीएस पर लोकेशन देखी तब भी सिरसा की दिखा रहा था। उसने मजाक समझकर व्यक्ति की बात को अनसुना कर दिया। लेकिन उसी व्यक्ति का अगले दिन फिर से दोबारा फोन आया। इसके बाद उसे कुछ शक हुआ, जिसपर वह गत दिवस सिरसा डिपो में पहुंचा। जिसके बाद उसे पूरी कहानी का पता चला। उसने चालक को फोन किया तो उसका फोन बंद आया। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया और शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारी मणी सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें