फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ट्रक चालक को आई नींद की झपकी, ट्रैक्टर से टकराया

Wed, 17 Jun 2026 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां। गांव ओटू के पास बुधवार को ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों चालक सुरक्षित बच गए जबकि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूत्रों के अनुसार यह दुर्घटना ट्रक चालक को नींद की झपकी लगने से हुई।
विज्ञापन

सूचना के अनुसार कंक्रीट से भरी ट्रॉली लेकर ट्रैक्टर चालक रानियां की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रानियां से सिरसा की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर का अगला हिस्सा व ट्रॉली टूट कर बिखर गए जबकि ट्रक के अगले हिस्से का भी काफी नुकसान हुआ। गनीमत रही की घटना के दौरान ऊपर से गुजरी बिजली की लाइन का खंभा टूटने से बच गया। इससे बिजली लाइन से होने वाला बड़ा हादसा टल गया और दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बच गए। सूचना मिलने पर रानियां पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें