सिरसा। नेशनल हाईवे नंबर 10 पर शनिवार सायं गांव खैरेकां के पास एक ओवर स्पीड ट्रक ने अपने साथ चल रही एक कार को टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार एक महिला घायल हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के अनुसार नई मंडी घड़साना निवासी जसकरण अपनी बहन व अन्य रिश्तेदारों के साथ सिरसा आ रहे थे। जब वह गांव खैरेकां के पास पहुंचे तो उनके आगे चल रहे ट्रक के चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार एक महिला घायल हो गई जबकि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक जसकरण ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की, जिसे घग्घर पुल के पास पकड़ की मौके पर पहुंचे सदर थाना के एएसआई जसविंद्र सिंह आदि को सौंप दिया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई जारी थी।