फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बम्बे फैशन में 2.86 लाख रुपये व हजारों का गारमेंट्स चोरी

विज्ञापन
डबवाली में बम्बे फैशन शोरूम की छत के ऊपर लगी सीढ़ी व तोड़ा गया दरवाजा। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। चोरो ने सोमवार की मध्य रात्रि शहर के मीना बाजार स्थित बम्बे फैशन को निशाना बनाते 2.86 लाख की नकदी व हजारों रुपये का कपड़े चोरी कर फरार हो गए। चोर सीढ़ी लगाकर शो-रूम की छत पर चढ़े और चार दरवाजे तोड़कर नीचे आए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। वारदात को सुलझाने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।
जैसे-जैसे सर्दी और धुंध बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे ही चोर भी सक्रिय होते जा रहे हैं। एक पखवाड़े में मेन बाजार गांधी चौक, न्यू बस स्टैंड रोड तथा सब्जी मंडी एरिया में हुई चोरी की वारदातें अभी ट्रेस भी नहीं हुई थी कि चोरों ने बम्बे फैशन को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये व हजारों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन

चोरी की वारदात का पता सुबह उस समय लगा जब शो-रूम के संचालक दुकान पर पहुंचे। दुकान पर लगे कर्मी ने जब सफाई शुरू की तो काउंटर में लगी सेफ व गल्ले के पास दस रुपये का एक नोट मिला। जब उसने उस नोट को गल्ले में रखना चाहा, तो गल्ला टूटा हुआ पाया। इसके बाद उसने दुकान संचालकों को सूचित किया। संचालको ने तुरंत दुकान के ऊपर पहुंचकर जब देखा तो छत के दरवाजे टूटे हुए थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुंची। इस दौरान सीआईए की टीम भी शोरूम में पहुंची और उन्होंने जांच को आगे बढ़ाया। टीम ने दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली। बता दें कि इससे पूर्व दो बर्तन की दुकानों से स्क्रेप और एक गारमेंट्स की दुकान से चोर मोबाइल सहित करीब पांच से सात हजार की नकदी चुरा ले गए थे
चोर सीढ़ी लगाकर शो-रूम की छत से चढ़े और छत के रास्ते से होते हुए चार दरवाजे तोड़कर नीचे आए। ग्राउंड फ्लोर पर लगे मेन काउंटर से सेफ व गल्ला तोड़कर दो लाख 86 हजार 57 रुपये व 50 हजार रुपये का गारमेंट्स चुरा ले गए। सीसीटीवी में एक लड़का जाता हुआ दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज पुलिस टीम को उपलब्ध करवा दी गई है। --अनिल सिंगला, संचालक बम्बे फैशन डबवाली।
विज्ञापन

शहर थाना और सीआईए की पुलिस टीमों ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। वारदात को सुलझाने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। इनमें दो टीमें शहर थाना डबवाली की है और एक टीम सीआईए डबवाली की गठित की गई है। जल्द ही चोरी की वारदातों को ट्रेस कर लिया जाएगा। -सत्यवान, एसएचओ, शहर थाना, डबवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें