फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तिरंगा एकता और बलिदान की पहचान

विज्ञापन
सीडीएलयू में तिरंगा यात्रा के दौरान मौजूद कुलसचिव व अन्य  ​शिक्षक 
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की एनएसएस और एनसीसी इकाई की ओर से परिसर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक भवन, सीडीएलयू, सिरसा के समक्ष से प्रारंभ हुई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अशोक शर्मा ने कहा कि तिरंगा न केवल हमारे स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे राष्ट्रीय गौरव, एकता और बलिदान की पहचान भी है।
विज्ञापन


प्रो. अशोक शर्मा ने कहा कि भारत सरकार के हर घर तिरंगा और मेरा माटी मेरा देश जैसे अभियानों का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यबोध और सामाजिक एकजुटता की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें, ताकि हम सब मिलकर अमृत काल के संकल्प विकसित भारत 2047 की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ा सकें।

प्रो. अशोक शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में देशभक्ति की चेतना के साथ-साथ जिम्मेदारी और सामाजिक योगदान की भावना भी प्रबल होती है। यह आयोजन एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रोहतास और एनसीसी केयर टेकर ऑफिसर प्रो. रचना के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रोहतास और एनसीसी केयर टेकर ऑफिसर रचना ने बताया कि प्रत्येक दिन हमें तिरंगे का सम्मान करना चाहिए और देशभक्ति कि भावना को दिलों में जोश और उमंग के साथ बनाए रखना चाहिए।
विज्ञापन


एनएसएस स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेट्स ने उपस्थितजनों को तिरंगे वितरित किए। इस तिरंगा यात्रा के अवसर पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो.राजकुमार, डीन ऑफ कॉलेजिज प्रो. राममेहर, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी गुरसाहिब सिंह और डॉ. सुरेश, डॉ. राकेश, डॉ. नीलम कुमारी, एनसीसी ट्रेनर सोनिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें