फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्ट्रीट लाइट पोल पर होर्डिंग लगाने के कारण खराब हो रहीं तिरंगा लाइटें, तीन महीने में ही 100 से ज्यादा हुईं खराब

Sun, 21 Apr 2024 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शहर के हिसार रोड पर खराब पड़ी तिरंगा लाइट।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के सुंदरीकरण को लेकर स्ट्रीट लाइट के पोल पर तिरंगा लाइटें लगाई गई हैं, लेकिन अवैध रूप से होर्डिंग लगाने के कारण ये लाइटें खराब हो रही हैं। शहर में 100 से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें होर्डिंग बोर्ड के कारण खराब हो चुकी हैं। अब नगर परिषद प्रशासन होर्डिंग लगाने वालीं एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
शहर के सुंदरीकरण के लिए मुख्य मांगों पर तिरंगा स्ट्रीट लाइटों को लगाया गया है। इन दिनों स्ट्रीट लाइट का टेंडर लेने वाली एजेंसी भी परेशान है, क्योंकि जो तिरंगा लाइट एक से दो साल तक खराब नहीं होती है, वह तीन महीने भी नहीं चल पा रही हैं। अधिकारियों की माने तो इसका कारण शहर की स्ट्रीट लाइटों पर अवैध रूप से होर्डिंग लगाने वाले लोग हैं। होर्डिंग के दौरान तिरंगा लाइटों में कट लगाकर इन्हें खराब कर दिया जा रहा।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों के अनुसार स्ट्रीट लाइटों पर होर्डिंग लगाने वालीं एजेंसियों को पर बढ़े स्तर पर जुर्माना लगाया जाएगा। इतना ही नहीं, जिस व्यक्ति या संस्था की ओर से विज्ञापन लगवाए गए हैं, उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इन रोड की तिरंगा लाइटें हो रहीं खराब
शहर के वीआईपी और मुख्य रोड पर तिरंगा लाइटें खराब हो रही हैं। इन्हीं रोड पर होर्डिंग बोर्ड लगाने वाले का फोकस करते हैं। बरनाला रोड, बस स्टैंड से डबवाली रोड, बस स्टैंड से हिसार रोड, महाराणा प्रताप चौक से हुडा चौक, सांगवान चौक से रानियां रोड, बस स्टैंड से बेगू रोड पर मुख्य रूप से लाइटें लगाई हैं। इनमें से 100 से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें होर्डिंग बोर्ड के कारण खराब हो चुकी हैं।
विज्ञापन


वर्जन
स्ट्रीट लाइटों पर होर्डिंग बोर्ड लगाने से तिरंगा लाइटों को नुकसान पहुंच रहा है। ऐसा कई बार सामने आया है। इसको लेकर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और जल्द ही सभी तिरंगा लाइटों को दुरुस्त करवाया जाएगा। - प्रवीण शर्मा, जेई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें