फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम ओपी चौटाला की रसम पगड़ी: जेपी नड्डा, हरियाण के राज्यपाल और मुख्यमंत्री पहुंचे, राकेश टिकैत बोले...

Tue, 31 Dec 2024 02:25 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सिरसा में श्रद्धांजलि सभा के लिए इस स्टेडियम में वाटरप्रूफ पंडाल लगाया गया है। स्टेडियम में एक बार में करीब 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। विशेष रूप से वीआईपी पंडाल लगाया गया है।
विज्ञापन
ओपी चौटाला की रसम पगड़ी में पहुंचे सीएम नायब सैनी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा के तेजाखेड़ा गांव स्थित चौधरी साहब राम स्टेडियम में मंगलवार को चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की श्रद्धांजलि आयोजित हुई। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे हैं। वहीं, सोमवार को सांसद दीपेंद्र हुड्डा , लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, लुधियाना डेरा के नामधारी सतगुरु उदय सिंह और प्रोफेसर सम्पत सिंह भी पहुंचे थे।

विज्ञापन




बिना अनुमति ड्रोन चलाते हुए युवक को पकड़ा 
चौटाला में शोक सभा में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाते हुए एक युवाओं को पुलिस ने काबू किया। कार्यक्रम में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर बादल पहुंचे हैं। वहीं, कार्यकर्त्ताओ का आना-जाना भी जारी हैं। आस पास के गावों से बड़ी संख्या में लोग स्टेडियम में पहुंच रहे हैं। महिलाए, बच्चे और बुजुर्ग पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार चौटाला गांव में आज किसी भी घर में चूल्हा नहीं जलाया गया हैं। सभी सपरिवार स्टेडियम पहुंचे हैं।

विज्ञापन


पंजाब राजस्थान से बड़ी संख्या में पहुंचे लोग 
पंजाब और राजस्थान से नेताओ का आना जारी हैं। बड़ी संख्या में दोनों राज्यों से लोग श्रद्धांजलि देने के लिये आये हैं। मेवात से लेकर पानीपत से आये लोगों ने अपने नेता को याद करते हुए कहा कि ओम प्रकाश चौटाला जैसा नेता नहीं होगा। वह किसान हितेषी थे। किसानों का हमेशा भला सोचते थे।



श्रद्धांजलि सभा के लिए इस स्टेडियम में वाटरप्रूफ पंडाल लगाया गया है। स्टेडियम में एक बार में करीब 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। विशेष रूप से वीआईपी पंडाल लगाया गया है। चौटाला को आखिरी श्रद्धांजलि देने के लिए देश और प्रदेश से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेगे। 10 हजार से ज्यादा आबादी चौटाला गांव की है। ऐसे में पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।



जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा के भी पहुंचे हैं। वहीं, इनेलो नेता अभय चौटाला ने सुरक्षा के चलते स्टेडियम में टैंट का जायजा लिया। इसके साथ ही किसान नेता राकेश टिकैत अजय-अभय चौटाला के साथ बैठे नजर आए।

विज्ञापन

परिवार एक हो, यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि- राकेश टिकैत

चौटाला गांव में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में किसान नेता राकेश टिकैत ने चौटाला परिवार की एकजुटता और स्वर्गीय ओम प्रकाश चौटाला की विचारधारा को बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चौटाला परिवार से हमारी पांच पीढ़ियों का संबंध रहा है। देवीलाल से लेकर आज की पीढ़ी तक की राजनीति देखी है। चौटाला साहब की विचारधारा हमेशा जनसेवा और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी रही। वे चंडीगढ़ जाने के बजाय गांव के बीच से निकलना पसंद करते थे।

टिकैत ने कहा कि आज की पीढ़ी को चौटाला साहब की विचारधारा को बनाए रखना चाहिए, क्योंकि ऐसे विचार दुर्लभ होते जा रहे हैं। उन्होंने परिवार में एकता पर जोर देते हुए कहा कि परिवार बंटेगा तो देश और प्रदेश को नुकसान होगा। हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि परिवार एकजुट रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें