फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राज्य स्तरीय वॉलीबाल चैंपियनशिप के लिए सिरसा में 25 को होंगे ट्रायल

Mon, 23 Nov 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुरुष एवं महिला टीमों के चयन के लिए शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जुटेंगे करीब 450 खिलाड़ी
विज्ञापन

- पिछले साल दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर सिरसा ने रचा था इतिहास
संवाद न्यूज एजेंसी,
सिरसा। 46वीं सीनियर स्टेट वॉलीबाल चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली पुरुष एवं महिला टीमों के चयन के लिए 25 नवंबर को ट्रायल होंगे। ये ट्रायल शहीद भगत सिंह स्टेडियम में दोपहर दो बजे से शुरू होंगे।
इसमें जिलेभर से करीब 450 खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है। चयनित टीमें 26 से 28 नवंबर तक रेवाड़ी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के महासचिव मुकेश कासनिया ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

कासनिया ने बताया कि हर वर्ष बड़ी संख्या में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने आते हैं। पिछले कुछ वर्षों में युवाओं का वॉलीबाल के प्रति रुझान लगातार बढ़ा है। इस बार भी गांवों, स्कूलों, कॉलेजों और खेल अकादमियों से अच्छी भागीदारी की संभावना है। मुकेश कासनिया ने इच्छुक खिलाड़ियों से खेल किट के साथ निर्धारित समय पर स्टेडियम पहुंचने की अपील की।
पिछले वर्ष की उपलब्धि
महासचिव ने बताया कि पिछले वर्ष आयोजित 45वीं सीनियर स्टेट वॉलीबाल चैंपियनशिप में सिरसा की पुरुष एवं महिला दोनों टीमों ने स्वर्ण पदक जीता था। जिले की दोनों टीमों का पहली बार राज्य चैंपियन बनना बड़ी उपलब्धि रही थी। इस जीत से जिले में वॉलीबाल को नई पहचान मिली। युवा खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ा। अब आगामी प्रतियोगिता में दोनों टीमों के सामने अपने खिताब को बरकरार रखने की चुनौती होगी।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को प्रोत्साहन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति देता है। यह छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र के आधार पर दी जाती है। इसके अतिरिक्त, हरियाणा में ग्रुप-डी की सरकारी भर्तियों में खेल कोटे के तहत रोजगार पाने का अवसर भी मिलता है। महासचिव ने खिलाड़ियों से ट्रायल में भाग लेने का आह्वान किया। उनका लक्ष्य बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला टीम में स्थान दिलाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें